By: एबीपी न्यूज | Updated at : 15 Sep 2018 10:18 AM (IST)
मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन के गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 10 शुरू हो चुका है. एक के बाद एक सभी प्रतिभागी शो में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. बीते गुरुवार टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दुमका (झारखंड) के रहने वाले श्याम राज हॉट सीट पर बैठे. एपिसोड के शुरुआत में ही श्याम राज ने बताया कि कैसे उन्होंने जिंदगी में आने वाली परेशानियों का सामना किया.
शो में श्याम ने पूरे 12.50 लाख रुपए की रकम जीती. उन्होंने इस जीत का श्रेय अपनी पत्नी को ये कहकर दिया कि यहां तक पहुंचने में उनकी पत्नी ने उनकी बहुत मदद की. श्याम ने बताया, पिछले 7-8 सालों से वो केबीसी में आने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो सेलेक्ट नहीं हो पाते थे. पत्नी के कहने पर उन्होंने दोबारा अप्लाई किया और इस बार उन्हें सफलता मिली. बेहद ही सामान्य परिवार से आने वाले श्याम की पत्नी प्ले स्कूल चलाती हैं.
Video: 35 साल बाद पुराने घर को देख फूट-फूटकर रोईं स्मृति वजह, जानें वजह12 सवालों का जवाब देकर 12.50 लाख रुपये अपने नाम करने वाले श्याम 25 लाख के लिए 13वें सवाल का जवाब नहीं दे पाए. जिसके बाद वो गेम से क्विट कर गए. 12वें सवाल तक श्याम राज ने चारों लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लिया था.
बिग बॉस 12: ऐसी जोड़ियां जो 'बिग बॉस' को बना सकती हैं और भी अतरंगी
दुकान पर बैठे रहने की वजह से श्याम राज का वजन बहुत बढ़ गया है. इसको लेकर पत्नी ने अमिताभ से श्याम की शिकायत करते हुए कहा वो अपनी फिटनेस पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते. वो न जिम जाते हैं और न ही कसरत करते हैं. जिसके बाद अमिताभ ने श्याम को हेल्थ टिप्स देते हुए कहा कि वो वजन को कम करने के लिए हर रोज सुबह चलने की आदत डालें.
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
कंट्रोल रूम से हॉट सीट तक, ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के KBC का सेट, देखें Inside फोटोज
बिग बॉस 20: घर के नए कैप्टेन बने आसिफ खान, फिर खूब मचा बवाल, काजी बने शेख
Bigg Boss 20: स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये बाहर गंदा दिखता है'
मैरी कॉम पर एक्स हसबैंड ओनलर ने ठोका केस, मुसीबत में फंसीं 'बिग बॉस 20' कंटेस्टेंट
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड